डुमरा: सीतामढ़ी में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई स्व. रामविलास पासवान की 79वीं जयंती, नेताओं ने उनके योगदान को किया याद
सीतामढ़ी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की 79वीं जयंती के अवसर पर रविवार को सीतामढ़ी के एक निजी सभागार में श्रद्धांजलि एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।