कवर्धा: नारायणपुर जिला नक्सली मुठभेड़ मे शहीद जवान नितेश इक्का के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर डिप्टीCMने दी श्रद्धांजलि
रविवार प्रदेश के डिप्टी सीएम व कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने नारायणपुर जिले में हुए नक्सली मुठभेड़ में शहिद वीर जवान नितेश इक्का के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।जिसके बाद शहीद वीर जवान के पार्थिव शरीर को सम्मान गृह ग्राम जशपुर जिला के लिए रवाना किया गया।इस दौरान नम आंखो से शहीद जवान को विदाई दिया गया।