रामगढ़: रामगढ़ में दशहरे पर निकली भव्य शोभायात्रा, 31 फीट के रावण का हुआ दहन, राम-रावण युद्ध की झांकियों ने मोहा मन
Ramgarh, Alwar | Oct 20, 2026 रामगढ़ कस्बे में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आकर्षक झांकियों, बैंड-बाजों और धार्मिक भजनों से पूरा कस्बा राममय नजर आया। शोभायात्रा के समापन पर प्राचीन भूडे वाले हनुमानजी मंदिर के पास 31 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया।