एटा: बाबा डेयरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 176 टीन देसी घी सीज, 100 किलो मक्खन नष्ट, तीन नमूने जांच के लिए भेजे
त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कोतवाली देहात क्षेत्र के कासगंज रोड स्थित बाबा डेयरी पर छापेमारी की। सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त विजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान 176 टीन देसी घी सीज किए गए, जबकि 100 किलो मक्खन नष्ट कराया गया। अधिकारियों ने घी के दो और मक्खन का एक नमूना लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा है। सहायक खाद्य सुरक्षा