महोबा: महोबा कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री मन्नू कोरी ने ली समीक्षा बैठक, गौशालाओं और सड़कों के लिए दिए निर्देश
Mahoba, Mahoba | Jun 5, 2026 प्रभारी मंत्री मनोहर लाल उर्फ मन्नू कोरी ने महोबा कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने हर गौशाला में वृक्षारोपण, हरा चारा-पानी-टीनशेड की व्यवस्था, दैवीय आपदा पीड़ितों को राहत के निर्देश दिए। जल निगम को बिना पानी वाले गांवों में आपूर्ति, PWD को सड़कें गड्ढा मुक्त करने को कहा।