🚨 #ब्रेकिंग_न्यूज़ | #फरेंदा
फरेंदा में गांजा खपाने जा रहे पति-पत्नी गिरफ्तार, 3.1 किलो गांजा बरामद
#महराजगंज। बृजमनगंज पुलिस ने फरेंदा में गांजा बेचने के लिए जा रहे एक दंपती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के कब्जे से 3 किलो 100 ग्राम गांजा, एक मोबाइल फोन और 280 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार #रविवार सुबह बनगड़िया तिराहे पर गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि हड़ियाकोट की ओर से एक पुरुष और महिला झोले में मादक पदार्थ लेकर फरेंदा जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मदारीपुर मोड़ के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, लेकिन पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया।
पूछताछ में दोनों की पहचान बंजरहा सोनबरसा टोला सिसहनिया निवासी पति-पत्नी के रूप में हुई। #क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा की मौजूदगी में तलाशी के दौरान गांजा बरामद हुआ।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र के मुताबिक दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार होरीलाल के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है और जनवरी में भी उसे मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया था।
Public maharajganj
#PublicMaharajganj #Maharajganj #BreakingNews #Farenda #Brijmanganj #Ganja #NDPSAct #MaharajganjPolice #UPPolice #CrimeNews #UPNews #NewsUpdate #viralnews