नवाबगंज: बाराबंकी में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने की समीक्षा बैठक, 11 जुलाई की महासभा को लेकर बसपा की तैयारियां तेज
बाराबंकी के बड़ेल स्थित बहुजन समाज पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुधवार करीब 1 बजे की। बैठक में 11 जुलाई को विधानसभा सदर में आयोजित होने वाली महासभा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।