धौलपुर: सायबर क्राइम पुलिस स्टेशन का कार्यालय नवीन स्थान पर किया गया शिफ्ट
एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में आमजन की सुविधा एवं सायबर अपराधों के प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से सायबर क्राइम पुलिस स्टेशन, धौलपुर का कार्यालय नवीन स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। पूर्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में संचालित सायबर क्राइम पुलिस स्टेशन अब हाऊसिंग बोर्ड स्थित महिला थाना के समीप संचालित किया जा रहा है। एसपी ने मंगलवार दोपहर में