नबीनगर: बेनी मोड़ के पास से 60 पीस झारखंड निर्मित टनाका देशी शराब बरामद
नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बेनी मोड़ के पास से 60 पीस झारखंड निर्मित टनाका देशी शराब बरामद कर जप्त किया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और अवैध शराब कारोबारियों में खौफ का माहौल देखा जा रहा है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।