कुरूद: सिर्री मल्टी विलेज स्कीम से कुरूद के 84 गांवों में मिलेगा घर-घर शुद्ध पानी
सिर्री मल्टी विलेज स्कीम के तहत कुरूद विकासखंड के 84 गांवों के लगभग 30,000 परिवारों तक घर-घर नल से शुद्ध और सुरक्षित पेयजल पहुंचाया जाएगा। यह परियोजना भूजल के स्थान पर नहर के सतही जल का उपयोग कर जल संरक्षण और स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।