मेहदावल: संतकबीरनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस: शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण ज़रूरी
संतकबीरनगर में तहसील मेंहदावल पर सम्पन्न सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अनुज मलिक और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।