हुज़ूर: छोला मंदिर इलाके में बाइक टकराने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या
Huzur, Bhopal | May 12, 2026 भोपाल के छोला मंदिर इलाके में बाइक टकराने के विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार रात की थी। युवक ने मंगलवार इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।