बुधवार को आरिफ अहसन, जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं बलिराम कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक द्वारा बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र वीरपुर आदि का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया तथा वहां की बुनियादी सुविधाओं, यथा- रैंप, शौचालय पेयजल, मतदान केंद्रों में रोशनी की उपलब्धता, मतदान केंद्रों तक सुलभता से मतदाताओं के पहुंच आदि सुविधाओं का जायजा लिया गया।