आरोन: तमेडी गांव में शराब पीने रुपए न देने पर पत्नी ने पति पर लगाए मारपीट करने के आरोप आरोन थाना में मामला दर्ज
Aron, Guna | Jul 14, 2024 आरोन थाना क्षेत्र के तमेडी गांव में पति पर मारपीट करने के पत्नी ने आरोप लगाए हैं। फरियादी महिला ने पिता के साथ आरोन थाना पुलिस को शिकायत में बताया, बीती शाम पति शराब पीने रुपए मांग रहा था। ना देने पर लाठी डंडे से मारपीट कर दी। जिसमें फरियादी महिला घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।