आरोन: आमखेड़ा गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी से मारपीट कर कुल्हाडी से हमला करने के लगाए आरोप, आरोन थाना में मामला हुआ दर्ज
Aron, Guna | Jul 13, 2024 आरोन थाना क्षेत्र के आमखेड़ा गांव निवासी फरियादी जगराम पुत्र बादल सिंह कुशवाहा ने पत्नी के साथ मारपीट और कुल्हाड़ी से हमला करने के आरोप लगाए है। शिकायत में फरियादी ने पुलिस को बताया, बीती रोज में अशोकनगर गया था। पत्नी अकेली घर पर थी। पड़ोसी ने आरोप लगाते हुए गालियां देकर मारपीट की, कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।