बज्जू: भारत-पाक सीमा पर संदिग्ध कबूतर मिलने से सुरक्षा एजेंसियां हुईं सतर्क, रणजीतपूरा थाना क्षेत्र का मामला
Bajju, Bikaner | Jun 11, 2026 रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध कबूतर मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। कबूतर के पंखों पर नीले रंग की मोहर लगी हुई मिली है, हालांकि उस पर अंकित शब्द स्पष्ट रूप से पढ़े नहीं जा सके हैं। यह कबूतर रणजीतपुरा थाना क्षेत्र के चक 13 आरडीवाई-ए में किसान रूपाराम लेघा के खेत में मिला। कबूतर सामान्य रूप से खेत और घर के आसपास घूम रहा था।