महोबा: तहसील चौराहे पर पति-पत्नी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, सड़क पर मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
Mahoba, Mahoba | Jun 22, 2026 पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामे का रूप ले लिया। सोमवार को दोनों के बीच किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। बीच सड़क पर दोनों ने एक-दूसरे पर थप्पड़ और लात-घूंसे बरसाए। घटना से कुछ देर के लिए चौराहे पर जाम जैसी स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने के बजाय वीडियो बना लिया।