ग्वालियर गिर्द: कार्ड बदलकर बदमाश ने 94 हजार की ठगी की, केस दर्ज
हजीरा थाना क्षेत्र के शिवाजी कालोनी गदाईपुरा पर रहने वाले अर्जुन शर्मा के बैंक आफ इंडिया के एकाउंट से 2 बार में 94 हजार से ज्यादा की रकम निकाल ली गई।घटना 9 जुलाई की है। अर्जुन शर्मा चार शहर का नाका क्षेत्र में बने ATM पर गए थे,यहीं एक युवक ने धोखाधडी कर उनका कार्ड बदलकर सफाई से पैसे निकाल लिए।घर आते ही उनके मोबाइल पर मैसेज आया तब अर्जुन को इस ठगी का पत चला।