मुरादाबाद: थाना मूढापाण्डे क्षेत्रान्तर्गत हुई सड़क दुर्घटना में 02 व्यक्तियों (कावडियों) के घायल होने पर, एसपी सिटी ने जानकारी
एसपी सिटी अखिलेश भदोरिया ने बताया कि थाना मूढापाण्डे क्षेत्रान्तर्गत हुई सड़क दुर्घटना में 02 व्यक्तियों (कावडियों) के घायल होने पर उनको उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया तथा अन्य साथियों को समुचित प्रबन्ध कर उनके गन्तव्य रवाना किया गया। यातायात सुचारू रुप से चालू है, कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।