बदलापुर: सिंगरामऊ में गैस लीकेज से लगी आग, युवक गंभीर रूप से झुलसकर जिला अस्पताल में भर्ती
बदलापुर तहसील क्षेत्र के सिंगरामऊ थाना अंतर्गत गथौड़ा गांव में रविवार को खाना बनाते समय गैस रिसाव से आग लग गई। हादसे में अनुज गौतम पुत्र अच्छेलाल गंभीर रूप से झुलस गया। बताया जाता है कि रसोई गैस में पहले से रिसाव हो रहा था। माचिस जलाकर चूल्हा जलाने के प्रयास में अचानक आग भड़क उठी और युवक उसकी चपेट में आ गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के