हुज़ूर: पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 70 साल पुरानी आदिवासी बस्ती हटाई
Huzur, Bhopal | May 2, 2026 भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आदिवासी बस्ती को हटा दिया। पुलिस ने शुक्रवार रात से ही पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी थी और शनिवार सुबह बैरिकेडिंग कर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई। सुबह 7 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई दोपहर 3 बजे तक चली |