गुमला: पारिवारिक विवाद में व्यक्ति ने खाया सल्फास, इलाज के दौरान हुई मौत
Gumla, Gumla | May 27, 2026 सिसई थाना क्षेत्र के दाढा गांव निवासी 50 वर्षीय आरिफ खान की संदिग्ध परिस्थितियों में सल्फास सेवन करने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आरिफ खान ने कथित रूप से सल्फास खा लिया। जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में बुधवार की सुबह उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।