गुरुवार शाम 5 बजकर 20 मिनट पर सिमडेगा के झूलन सिंह चौक में देश के गृह मंत्री के बयान के विरोध में आदिवासी समाज ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुतला दहन कर विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि “आदिवासी” उनकी पहचान और अस्मिता से जुड़ा शब्द है, जिसे बदलने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा।