हुसैनाबाद: पटेल चौक पर पुलिस की सख़्ती, 37 बाइक जब्त, एसडीपीओ बोले- कागजात और हेलमेट नहीं तो गाड़ी नहीं चलेगी
हुसैनाबाद में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। शुक्रवार दोपहर में नवपदस्थापित एसडीपीओ सह आईपीएस दिव्यांश शुक्ला और थाना प्रभारी चंदन कुमार के संयुक्त नेतृत्व में पटेल चौक पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम के साथ मिलकर दोपहिया वाहनों की जांच की गई, जिसमें 37 बाइक बिना कागजात और हेलमेट के पकड़ी