पटना ग्रामीण: राजाबाजार में सज गई बकरे की मंडी, दाऊद इब्राहिम और शाहरुख खान नाम का बकरा भी मौजूद, ₹200000 तक है कीमत
7 जून को बकरीद मनाई जाएगी। इसे लेकर राजा बाजार में बकरों की मंडी सज गई है। अलग-अलग नस्ल के बकरे यहां पर मिल रहे हैं। खास बात यह है कि इस बकरों की मंडी में दाऊद इब्राहिम और शाहरुख खान नाम का बकरा भी मौजूद है, जिसकी कीमत ₹200000 तक है। बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे कि यह तस्वीर है जब भारी संख्या में बकरीद मनाने के लिए लोग बकरों की खरीदारी कर रहे हैं।