गुना नगर: ग्राम मगरोड़ा में 35 वर्षीय युवक ने नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मगरोड़ा में 35 वर्षीय युवक ने नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार युवक बुधवार सुबह लैट्रिन जाने का कहकर घर से निकला था। खेत में काम कर रहे किसानों ने युवक को पेड़ से लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव बरामद कर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मामले की जांच जारी है।