शाहगंज: मानीकलां में जर्जर बिजली के तार, बड़ी दुर्घटना का खतरा
मानीकलां कस्बे में बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण परेशान हैं। बादशाही उपकेंद्र से जुड़े मानीकलां में गांधी चबूतरा पर लगे 250 केवी ट्रांसफार्मर से हो रही बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से जर्जर तारों के सहारे चल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई वर्षों से यह समस्या बनी हुई है और उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।