प्रतापगढ़: भुवालपुर गांव में विधवा की 30 बिस्वा जमीन पर प्रॉपर्टी डीलर ने किया कब्जा, एसपी से की गुहार
भुवालपुर निवासी विधवा रेनू सिंह ने शुक्रवार शाम 4.30 बजे एसपी को शिकायत पत्र सौंपा। आरोप लगाया की प्रॉपर्टी डीलर पर दहिलामऊ स्थित अपनी 30 बिस्वा कीमती जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि दबंग डीलर फर्जीवाड़ा और धमकी के बल पर जमीन पर कब्जा कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला ने न्याय और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।