पातेपुर: पातेपुर पुलिस की शराब धंधेबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कई गांवों में छापेमारी, शराब और बर्तन जब्त
पातेपुर थाना की पुलिस शराब धंधेबाजों के विरुद्ध विशेष अभियान चला रही है। गुरुवार की शाम 6 बजे से थाना क्षेत्र के टेकनारी, सिमरवारा, रमौली समेत आसपास के कई गांव में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने लगभग 20 लीटर देशी शराब जब्त किया वही काफी मात्रा में कच्चा जवा नष्ट कर दिया। शराब के धंधे में संलिप्त कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है