बिजनौर: बिजनौर में निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में अभिभावक संघ ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Bijnor, Bijnor | May 19, 2026 बिजनौर में मंगलवार को दोपहर करीब 12:00 अभिभावक संघ के बैनर तले दर्जनो लोगों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया है। अभिभावक संघ के लोगों की मांग है। कि जिले में निजी स्कूलों की मनमानी के चलते बच्चों पर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में निजी स्कूल मनमानी फीस वसूल रहे हैं। और बुक सेंटर पर जबरन अतिरिक्त किताबें दी जा रही है।