पुपरी: चोरौत के भंटाबारी गांव में एक किशोर की हत्या, क्षेत्र में दहशत
चोरौत के भंटाबारी गांव में शुक्रवार को मो. शरीफ शेख उर्फ इंदल शेख के पुत्र मो. तौफीक दूध देने गया था। काफी देर के बाद वापस नही लौटने पर परिजन द्वारा खोजबीन शुरू कर दी गई। इसीक्रम में शुक्रवार को 3 बजे दिन में मो. तौफीक का शव कब्रिस्तान में मिला। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर सभी स्तर से जांच शुरू कर दी है।