कर्वी: सीतापुर जनपद में पत्रकार की दिनदहाड़े हत्या के विरोध में चित्रकूट में पत्रकारों ने की कार्रवाई की मांग
सीतापुर जनपद में बीती 8 मार्च को हुई पत्रकार की हत्या के विरोध में चित्रकूट में पत्रकारों ने सोमवार की सुबह 11:00 बजे CM को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा है। और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। सीतापुर में दैनिक जागरणन के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसको लेकर देशभर में पत्रकारों ने आक्रोश बताया है।