खगड़िया: नवीन कुमार को मिली चित्रगुप्त नगर थाने की ज़िम्मेदारी
खगड़िया एसपी राकेश कुमार ने जिले के दो थानाध्यक्षों को नई जिम्मेवारी सौंपी है। जानकारी केअनुसार पसराहा थानाध्यक्ष नवीन कुमार को चित्रगुप्त नगर थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं यातायात थाना के थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार को पसराहा थाना की कमान सौंपी गई है। दोनों थानाध्यक्षों को कार्य हित को ध्यान में रखते हुए नए थानों की जिम्मेवारी सौंपी गई है।