धर्मशाला : जगत सिंह नेगी के इस्तीफे की मांग पर अड़ा विपक्ष, विधानसभा में भाजपा का प्रदर्शन
धर्मशाला विधानसभा में भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर पर मंत्री जगत सिंह नेगी की कथित टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा विधायक दल ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन कर मंत्री के इस्तीफे की मांग की। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू से जगत सिंह नेगी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री की टिप्पणी सेना और जवानों के सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला है।
#Dharamshala #JaiRamThakur #JagatSinghNegi #OperationSindoor #IndianArmy #HimachalPolitics #HimachalAssembly #BJP #HimachalNews #chambaexpress
Chamba, Chamba | Nov 20, 2026