बाढ़: सिविल सर्जन ने बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण, कई कमियां मिलीं; दो डॉक्टरों से मांगा स्पष्टीकरण
Barh, Patna | Jul 3, 2026 बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल का शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. योगेंद्र प्रसाद मंडल ने निरीक्षण किया। जांच के दौरान दो डॉक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित मिले, जिनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं सीएनजी से एम्बुलेंस चलाए जाने पर चालक को कड़ी फटकार लगाई गई। सिविल सर्जन ने अस्पताल की कमियों को जल्द दूर करने, सरकार की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए।