खंडवा: घर में घुसकर मासूम से की थी हैवानियत, खंडवा की धनगांव पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को दबोचकर भेजा
खंडवा पुलिस द्वारा महिला व बच्चों से संबंधित गंभीर अपराधों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना धनगांव पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को महज कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।