उदवंत नगर: चौकीपुर गांव में बार बालाओं के ठुमके देखकर बहका युवक, नाच कार्यक्रम में की दनादन फायरिंग; कट्टा समेत युवक गिरफ्तार
भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत चौकीपुर गांव में आयोजित एक नाच कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग करना एक युवक को महंगा पड़ गया। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक अवैध देसी कट्टा भी बरामद किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान चंदवा गांव निवासी ऋतिक राज है।