टीकमगढ़: रोजगार मेला युवा संगम में 109 आवेदकों को जॉब ऑफर दिए गए, 9 अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित
जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र रोजगार विभाग तथा शासकीय आईटीआई टीकमगढ़ के सहयोग से शासकीय आईटीआई टीकमगढ़ में आज रोजगार मेला युवा संगम का आयोजन किया गया रोजगार मेले में 6 कंपनियों द्वारा भाग लिया गया।