भांडेर: मुस्तरा समूह में फर्जीवाड़ा: सदस्यों को हटाने और फर्जी नाम जोड़ने के आरोप, पीड़िता ने SDM से निष्पक्ष जांच की मांग की
Bhander, Datia | Apr 8, 2026 तहसील के ग्राम मुस्तरा स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्वयं सहायता समूह में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इस संबंध में समूह की सदस्य रंजना राजपूत ने बुधवार दोपहर 02 बजे भांडेर एसडीएम सोनाली राजपूत को शिकायती आवेदन सौंपा है।आवेदन में रंजना ने आरोप लगाया है कि समूह की अध्यक्ष संगीता के पति सतीश राजपूत ने उन्हें राशन पर्ची बनवाने का झांसा देकर उनके हस्ताक्षर करबा लिए।