अंबिकापुर: ग्राम पंचायत बड़े दमाली में उर्वरक की कालाबाजारी पर कृषि विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 640 बोरी यूरिया किया ज़ब्त
हम आपको बता दे कि आज दिनांक 9 जून 2026 दिन मंगलवार को शाम 4:00 बजे जनसंपर्क पियारो ग्रुप से मिली जानकारी अनुसार सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर एवं उप संचालक कृषि पीतांबर सिंह दीवान के मार्गदर्शन में कृषि विभाग ने आज बड़े दामली स्थित मेसर्स इंद्र कृषि सेवा केंद्र पर किसानों से निर्धारित दर से अधिक दर पर उर्वरक विक्रय करने की शिकायत पर आज कार्यवाही की।