बिजौलिया: भाजपा महुआ मंडल की मासिक बैठक आयोजित हुई
भाजपा महुआ मंडल की मासिक बैठक त्रिवेणी में मंडल अध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज रविवार शाम करीब पांच आयोजित हुई। बैठक में अब तक के कार्यक्रमों की समीक्षा कर आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तय की गई। ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में मंडल के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।