कोटा: मनरेगा में रोजगार सृजन के मामले में बिलासपुर जिला प्रदेश में रहा प्रथम
Kota, Bilaspur | Dec 1, 2025 महात्मा गांधी नरेगा के तहत बिलासपुर जिले ने वर्ष 2025 -26 में अब तक 32.30 लाख मानव दिवस सृजित कर 80% लक्ष्य की प्राप्ति करते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिले में 137423 पंजीकृत श्रमिकों के 83609 परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया तथा 7861.38 लाख रुपए मजदूरी का भुगतान किया गया