भिंड नगर: सांसद ने BJP कार्यकर्त्ताओं को कार्यालय से लोगो के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के दिए निर्देश
भिंड। भिंड लोकसभा क्षेत्र की सांसद संध्या राय ने रविवार सुबह अपने कार्यालय से भाजपा कार्यकर्ताओं को आम नागरिकों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक ऐसे परिवार हैं जो विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित हैं, क्योंकि उन्हें इन योजनाओं की पर्याप्त जानकारी नहीं है।