पिंड्रा: प्रेमिका को लेकर भागना प्रेमी को पड़ा भारी, परिजनों ने दर्ज करवाया मुकदमा, बड़ागांव पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र की पुलिस ने अपहरण में दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपी रोशन कुमार को रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि एक युवती के परिजनों ने युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था, जिसमें युवक के ऊपर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार को युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।