नर्मदापुरम: नर्मदापुरम कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक आयोजित, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई बैठक में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने नगर पालिका नर्मदापुरम में एमपीयूडीसीएल द्वारा संचालित सीवरेज परियोजना की समीक्षा में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 82 किलोमीटर पाइपलाइन विस्तार से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का संपूर्ण रेस्टोरेशन पहले पूरा किया जाए, उसके बाद ही नई पाइपलाइन डालने का कार्य प्रारंभ किया जाए।