हाथरस: जमीनी विवाद में देवरों ने अपनी भाभी के साथ की मारपीट, तोड़ा हाथ, पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस कार्यवाही में जुटी
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाई का नगला में जमीनी विवाद में देवरों ने अपनी भाभी के साथ जमकर मारपीट कर दी। देवरों द्वारा की गई मारपीट में मंजू देवी पत्नी सुरेश का हाथ टूट गया और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित महिला द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने पीड़ित महिला का जिला अस्पताल लाकर उपचार कराते हुए मेडिकल परीक्षण कराया है।