कोरबा: कोरबा में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट, चार लोग घायल, घर में तोड़फोड़, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
Korba, Korba | Apr 1, 2026 कोरबा में बीती रात करीब दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में चार लोग घायल हो गए, जबकि एक घर में तोड़फोड़ भी की गई। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिंगापुर इलाके का है।जानकारी के अनुसार, सिंगापुर निवासी 23 वर्षीय घनश्याम प्रजापति अपने घर पर था। तभी 10 से 15 की संख्या में युवक लाठी-डंडे लेकर उसके घर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी।