टीकमगढ़: भाजपा कार्यालय:कांग्रेस में सिफारिश, भाजपा में योग्यता" : श्याम टेलर बोले- मापदंडों पर होगा युवामोर्चा अध्यक्ष का चयन
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा कि भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियां सिफारिश से नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की योग्यता और संगठन के मापदंडों के आधार पर होती हैं। मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नेताओं के पुत्रों और सिफारिश को महत्व मिलता है, जबकि भाजपा जमीनी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देती है।