भाजपा के कथित सर्वे पर सियासत तेज, अब कांग्रेस ने साधे निशाने
गरिमा धसोनी बोलीं— भाजपा पहले अपनी अंदरूनी लड़ाई संभाले, जनता बदलाव का मन बना चुकी है
देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के कथित आंतरिक सर्वे को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पार्टी के सर्वे में बड़ी संख्या में मौजूदा विधायकों के प्रदर्शन पर सवाल उठे हैं और कई सीटों पर टिकट बदलने पर मंथन चल रहा है। हालांकि भाजपा की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
इसी बीच कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा धसोनी ने कहा कि भाजपा अपने ही विधायकों और नेताओं के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं है, इसलिए अब सर्वे और टिकट कटने जैसी चर्चाएं सामने आ रही हैं।
गरिमा दसौनी ने कहा कि पिछले वर्षों में प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, पलायन और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों से परेशान रही है।