स्पेशल टास्क फोर्स कुल्लू ने थाची- पंजाई एरिया में पकड़ी भांग की खेती
मौके पर करीब 2 लाख से अधिक भांग के पौधे किए नष्ट
Kullu Times
स्पेशल टास्क फोर्स कुल्लू को मंडी जिला के थाची- पंजाई एरिया में कुछ व्यक्तियों द्वारा भांग की अवैध खेती करने की गुप्त सूचना प्राप्त होने पर STF कुल्लू की एक टीम को थाची एरिया में भेजा गया जो उक्त इलाके में गहन तलाशी के दौरान बूंग नामक स्थान पर कायल के पेड़ों के बीच में करीब 2.5 बीघा निजी भूमि, 5-6 सीढ़ीनुमा खेतों में अवैध रूप से भांग की खेती करना पाई गई। पौधों की गिनती करने पर मौका पर करीब 2 लाख से अधिक भांग के पौधे पाये गये। जो उपरोक्त भांग की अवैध खेती को STF कुल्लू की टीम ने मौका पर ही नष्ट किया। तथा इस संदर्भ में पुलिस थाना औट जिला मंडी में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज़ किया गया है। भांग की खेती वाली ज़मीन का मालिक कौन है इसका पता भूमि की निशानदेही करने के पश्चात स्पष्ट होगा तत्पश्चात आरोपी पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।अभी तक STF कुल्लू ने
करीब 11 बीघा निजी और सरकारी भूमि पर अवैध रूप से उगाये/उगे करीब 10 लाख से अधिक भांग के पौधे नष्ट किए जा चुके हैं।
अभियान आगे लगातार जारी है।
Kullu, Kullu | Aug 7, 2026